लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव : राजग 77 सीटों पर आगे, रुझानों में जीत का मिल रहा संकेत

By भाषा | Updated: May 2, 2021 14:02 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो मई असम में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के रुझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग को 77 सीटों पर बढ़त मिली है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में बने महागठबंधन को 40 सीटों पर बढ़त हासिल है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी 62 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि उसकी सहयोगी पार्टी असम गण परिषद् (एजीपी) के प्रत्याशी 10 और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के प्रत्याशी सात सीटों पर आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के प्रत्याशियों ने शुरुआती दौर में 26 सीटों पर बढ़त हासिल की है और एआईयूडीएफ 10 सीटों पर आगे चल रही है।

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा और एजीपी प्रमुख एवं मंत्री अतुल बोरा क्रमश: माजुली, जालुकबारी और बोकाखत से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद रिपुन बोरा और विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया गोहपुर और नजीरा में पीछे चल रहे हैं।

जेल में बंद रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई सिबसागर सीट से आगे चल रहे हैं जबकि एएएसयू (आसू) के पूर्व नेता एवं सीएए विरोधी प्रदर्शनों के अगुआ असम जातीय परिषद के लुरिनज्योति गोगोई नहरकटिया में पीछे चल रहे हैं।

असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं और बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब