लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव : कांग्रेस की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची में आधे नये चेहरे

By भाषा | Updated: March 7, 2021 15:11 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात मार्च असम में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये कांग्रेस ने जिन 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, उनमें से आधे प्रत्याशी नये हैं। प्रदेश के टीटाबोर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देने से पहले पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई के परिवार से सलाह-मशविरा करेगी। इस सीट से गोगोई लगातार चार बार विधायक निर्वाचित हुये थे ।

देश की सबसे पुरानी पार्टी ने शनिवार की रात 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। प्रदेश में 27 मार्च को पहले चरण में 47 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची में 20 नये चेहरे हैं और छह मौजूदा विधायक हैं। इनमें कांग्रेस विधायक दल के नता देबब्रत सैकिया का नाम भी शामिल है, जो नजीरा से उम्मीदवार बनाये गये हैं।

भारतीय जनता पार्टी की नजर प्रतिष्ठित टीटाबोर सीट पर है जबकि कांग्रेस इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके तरुण गोगोई इस सीट से विधायक थे। पिछले साल 23 नवंबर को कोविड के बाद की जटिलताओं के चलते उनका निधन हो गया था ।

टीटाबोर के अलावा तिनसुकिया, ढकुआखाना, बेहाली, ढिंग एवं बोकाखत सीटों पर तथा एआईयूडीएफ के खाते वाली नौबोइचा सीट पर अभी उम्मीदवारों के नाम ऐलान बाकी है।

कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन सीटों के बारे में जल्दी ही निर्णय किया जायेगा। इनमें से कुछ सीटें गठबंधन के सहयोगी दल को दी जाएंगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा गोहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां उनकी पत्नी मोनिका बोरा को भाजपा उम्मीदवार ने करीब 30 हजार मतों से पराजित किया था ।

असम चुनाव में कांग्रेस ने एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा, भाकपा-माले और आंचलिक गण मोर्चा के साथ महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रही है।

प्रदेश की 126 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिये तीन चरणों में - 27 मार्च, एक एवं छह अप्रैल को- मतदान कराये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो