लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव : महागठबंधन ने निर्वाचन आयोग से मतगणना के दौरान पारदर्शिता रखने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: April 13, 2021 17:02 IST

Open in App

गुवाहाटी, 13 अप्रैल असम में कांग्रेस नीत विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग को एक ज्ञापन सौंप कर दो मई को होने वाली मतगणना में उससे पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बरतने का अनुरोध किया।

महाजोत (महागठबंधन) ने आयोग से सभी निर्वाचन अधिकारियों को सभी उम्मीदवारों को पड़े वोटों की गिनती में शामिल अधिकारियों का मेज(टेबल)-वार विवरण तैयार करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया है।

महागठबंधन में कांग्रेस, एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा (माओवादी लेनिनवादी) लिबरेशन, राजद, आंचलिक गण मोर्चा, आदिवासी नेशनल पार्टी और जीमाचयान पीपुल्स पार्टी शामिल हैं।

इन पार्टियों ने यह मांग की है कि निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना में उपयोग की जाने वाली मेजों और ‘स्ट्रॉंग रूम’ (मतदान के बाद जहां ईवीएम रखी जाती हैं) से मतगणना कक्ष तक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को लाने की प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने की मांग की है।

उन्होंने निर्वाचन आयोग से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के अधिकृत एजेंटों को स्ट्रॉंग रूम खोले जाने के बाद और मतगणना पूरी होने तक वहां रहने देने का अनुरोध किया है।

पार्टियों ने यह मांग भी की है कि निर्वाचन अधिकारियों को सभी उम्मीदवारों के बारे में यह विवरण तैयार करने का निर्देश दिया जाए कि कितने डाक मतपत्र जारी किये गये थे, अब तक कितने प्राप्त हुए हैं, कितने अनुपस्थित मतदाता और उनके वोट हैं, कितनी चुनावी ड्यूटी प्रमाणपत्र जारी किये गये और प्राप्त हुए।

उन्होंने आयोग से सभी निर्वाचन अधिकारियों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि जब तक एक दौर की मतगणना पूरी नहीं हो जाए, अगले दौर की मतगणना शुरू नहीं जाए।

ज्ञापन की एक प्रति असम के मुख्य चुनाव अधिकारी नितिन खाडे को गुवाहाटी में सौंपी गई।

राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को तीन चरणों में चुनाव हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो