लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव : कांग्रेस ने पांच गारंटी अभियान को रेखांकित करने के लिए वीडियो जारी किया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 19:27 IST

Open in App

गुवाहाटी, 18 मार्च असम कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए तीन वीडियो जारी किए हैं जिनमें पांच गांरटी के वादे को रेखांकित किया गया है। इन वीडियो में पार्टी ने जनता की बेहतरी, समरसता और वित्तीय मोर्चे पर राहत सुनिश्चित करने के लिए लोगों से उसके पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया है।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी)की प्रवक्ता बबीता शर्मा ने कहा कि पारंपरिक ‘भावना’ कथा के जरिये विवादित संशोधित नागरिकता कानून को वापस लेने की गांरटी देने के लिए जारी पहले वीडियो की सफलता के बाद दो और वीडियो जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें गृहणियों को महीने में दो हजार रुपये देने और 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का वादा किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ‘भावना’ वैष्णव आध्यात्मिक नाटक है जिसकी संस्कृति को 16 एवं 17 वीं सदी में श्रीमंत शंकरदेव और उनके अनुयायियों ने लोकप्रिय बनाया था।

शर्मा ने कहा, ‘‘प्रचार की यह श्रृंखला जारी रहेगी और असम की सत्ता में कांग्रेस के आने पर लोगों की शिकायत को जिन पांच गांरटी से दूर किया जाएगा उसपर इस अभियान में प्रकाश डाला जाएगा।’’

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दो मार्च को तेजपुर दौरे पर पांच गांरटी अभियान की शुरुआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां