लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव: कांग्रेस ने तीताबोर और दो अन्य सीटों के लिये उम्मीदवारों की सूची जारी की

By भाषा | Updated: March 8, 2021 01:00 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात मार्च कांग्रेस ने असम की तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों तीताबोर, धकुअखाना और नौबिखा के लिये रविवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इन सीटों पर 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होना है।

असम में तीन चरणों मे विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में 47 सीटों के लिए मतदान होगा। कांग्रेस ने शनिवार को इन 47 में से 40 सीटों के लिये उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

कांग्रेस ने तीताबोर सीट से भास्करज्योति बरुआ को टिकट दिया है। राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई ने पिछली बार इस सीट से चुनाव जीता था, जिनका गत वर्ष 23 नवंबर को निधन हो गया।

नौबिखा सीट से पूर्व मंत्री भरत चंद्र नराह को टिकट दिया गया है, जबकि धकुअखाना से पद्म लोचन दोले को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने बोकाखाड, ढींग, तिनसुकिया और बेहाली सीट अपने गठबंधन साझेदारों के लिये छोड़ दी हैं।

कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिये छह दलों के साथ महागठबंधन किया है, जिनमें एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा, भाकपा-माले और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिये तीन चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में 27 मार्च को , दूसरे चरण में एक अप्रैल और तीसरे एवं अंतिम चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग