लाइव न्यूज़ :

असम: चुनाव आयोग ने तामुलपुर विधानसभा सीट पर मतदान स्थगित करने की बीपीएफ की अर्जी खारिज की

By भाषा | Updated: April 4, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल चुनाव आयोग ने असम की तामुलपुर विधानसभा सीट पर मतदान स्थगित करने की बीपीएफ की अर्जी रविवार को खारिज कर दी।

बीपीएफ ने दावा किया था कि उसके उम्मदीवार ने प्रलोभन के चलते भाजपा का दामन थाम लिया।

आयोग ने कहा कि कानून के मुताबिक इस स्तर पर मतदान केवल किसी पंजीकृत दल के उम्मीदवार के निधन के चलते ही स्थगित किया जा सकता है।

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के उम्मीदवार रंगजा खुंगूर बसुमतारी के असम में विधानसभा चुनाव के बीच एक अप्रैल को भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर फ्रंट ने निर्वाचन आयोग का रुख किया था।

असम में तीसरे चरण के मतदान से पहले बसुमतारी ने अपनी पार्टी छोड़ दी और बृहस्पतिवार को वह भाजपा में शामिल हो गये। वह तामुलपुर विधानसभा सीट से बीपीएफ उम्मीदवार थे, जहां तीसरे चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा।

चुनाव आयोग ने कहा कि सुनवाई के दौरान ऐसाा कोई भी दस्तावेजी साक्ष्य पेश नहीं किया गया, जोकि यह साबित करे कि बसुमतारी भाजपा में शामिल हुए हैं अथवा उन्हें बीपीएफ से निकाला गया है।

पार्टी को दिए गए जवाब में आयोग ने कहा कि पीठासीन अधिकारी द्वारा पहले ही उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 52 का हवाला देते हुए आयोग ने कहा कि इस स्तर पर मतदान को तभी स्थगित किया जा सकता है, जब किसी पंजीकृत दल के प्रत्याशी के निधन के चलते उसे अपना उम्मीदवार तय करना हो।

बसुमतारी ने आयोग के समक्ष कहा कि उन्होंने भाजपा से कोई सदस्यता संबंधी पत्र प्राप्त नहीं किया है और ना ही बीपीएफ से बर्खास्तगी या सदस्यता से निलंबित करने का कोई पत्र मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है