लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव: भाजपा ने गठबंधन सहयोगियों के साथ 86 सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया

By भाषा | Updated: March 5, 2021 00:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च भाजपा ने असम में अपने गठबंधन सहयोगियों असम गण परिषद (एजीपी) और यूपीपीएल के साथ 86 सीटों पर बंटवारे को अंतिम रूप दिया।

इनमें से अधिकतर सीटों पर पहले एवं दूसरे चरण में मतदान होना है। असम की भाजपा इकाई के अध्यक्ष रंजीत दास ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं, जिन पर तीन चरणों में 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को मतदान होगा।

दिल्ली में एजीपी और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद दास ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर निर्णय लिया है। हालांकि, अभी कितनी सीटों पर कौन लड़ेगा, इसका खुलासा नहीं कर सकते क्योंकि गठबंधन दलों को अपने आंतरिक मुद्दों को सुलझाना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा पहले दो चरणों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा जल्द करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल