लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव महागठबंधन के ‘महाझूठ’ और डबल इंजन के ‘महाविकास’ के बीच: मोदी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 12:21 IST

Open in App

कोकराझार (असम), एक अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि असम विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के ‘‘महाझूठ’’ और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के ‘‘महाविकास’’ के बीच है।

यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर राज्य की जनता को क्षेत्र के हिसाब से बांटने का आरोप लगाया और कहा कि असम के निरंतर विकास के लिए ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव महागठबंधन के महाझूठ और डबल इंजन के महाविकास के बीच है। कांग्रेस ने हमारे सत्रों, हमारे नामघरों को अवैध कब्जा गिरोहों के हवाले किया, राजग ने उनको मुक्त किया। कांग्रेस ने बराक, ब्रह्मपुत्र, पहाड़, मैदान सबको भड़काया जबकि राजग ने इनको विकास के सेतु से जोड़ा है।’’

ज्ञात हो कि कांग्रेस ने असम में बदरूद्दीन अजमल के नेतृत्व वाले ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के साथ समझौता किया है।

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस एक ‘‘महाझूठ’’ बनाकर, फिर से कोकराझार सहित पूरे बोडोलैंड क्षेत्र को छलने निकली है।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस दल के नेताओं ने कोकराझार को हिंसा की आग में झोंका था, आज कांग्रेस ने अपना हाथ और अपना भाग्य उन लोगों को थमा दिया है।’’

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में वापसी के लिए एआईयूडीएफ के सामने समर्पण कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि असम के निरंतर विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘यानि केंद्र में भी राजग की सरकार और राज्य में भी राजग की सरकार। जब दोनों की ताकत लगती है तो और तेजी से काम होते हैं।’’

मोदी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जीत के बाद राजग सरकार के प्रयासों से असम में शांति लौटी है।

उन्होंने कहा, ‘‘जो साथी बंदूक छोड़कर लौटे हैं, उनकी हर संभव सहायता के लिए राजग सरकार प्रतिबद्ध है। अभी भी जो साथी नहीं लौटे हैं, उनसे भी मेरा आग्रह है कि शांति और विकास के इस मिशन से आप आप भी जुड़ जाइए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह