लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव: अखिल गोगोई ने हर विधानसभा में दमदार गैर-भाजपाई उम्मीदवार को वोट देने की अपील की

By भाषा | Updated: March 20, 2021 20:39 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 मार्च जेल में बंद राइजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई ने शनिवार को एक खुले पत्र के जरिये असम के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में हर सीट पर दमदार गैर-भाजपाई उम्मीदवार को वोट देने की अपील की।

शिवसागर विधानसभा सीट से उम्मीदवार गोगोई का जेल से भेजा गया खुला पत्र उनके राजनीतिक दल के सलाहकार डॉक्टर सीतानाथ काहकर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में पढ़कर सुनाया।

गोगोई ने कहा, ''मैं असम और उसकी जनता के भविष्य को लोकतंत्र-विरोधी भाजपा से बचाने के लिये जेल से यह पत्र भेज रहा हूं।''

उन्होंने जोर देकर कहा कि असम और उसकी जनता का भविष्य ''भाजपा के शासनकाल में अंधकारमय'' है।

गोगोई ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और भाजपा का विरोध करने वाले सभी लोगों से विधानसभा चुनाव में मिलकर भाजपा के खिलाफ वोट देने का अनुरोध किया।

उन्होंने अपील की, ''असम का भविष्य उसकी जनता के हाथों में है और उन्हें राज्य को बचाने के लिये अंतिम निर्णय लेना होगा। अगर असम को बचाना है तो भाजपा या उन लोगों को वोट न दें जो सीएए का समर्थन करते हैं।''

गोगोई ने कहा, ''पार्टी ने असम के संसाधनों को बेचकर राज्य का भविष्य दिल्ली के हवाले कर दिया। लिहाजा हमें चुनाव में मिलकर भाजपा और उसके गठबंधन साझेदारों को हराना है। समय की यही पुकार है और यही हमारा कर्तव्य है। यह जिंदगी और मौत का मामला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग