लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव: एजीपी ने 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:10 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 मार्च असम में भाजपा नीत गठबंधन में शामिल एजीपी ने विधानसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची रविवार को जारी की।

असम गण परिषद (एजीपी) ने मंत्री फणी भूषण चौधरी और भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी को टिकट दिया है।

पार्टी महासचिव रमेंद्र नारायण कलिता की ओर से छह अप्रैल को होने वाले तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए जारी सूची में तीन मौजूदा विधायकों के नाम भी शामिल हैं।

चौधरी को बोंगाइगांव से टिकट दिया गया है जबकि मौजूदा अन्य विधायकों में कलिता खुद गुवाहाटी पश्चिम सीट से अपनी किस्मत अज़माएंगे। वहीं गुनींद्र नाथ दास को बारपेटा सीट से उतारा गया है।

एजीपी महासचिव ने कहा कि पटवारी को सरूखेत्री सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने पूर्व मंत्री कमलाकांत कलिता (चायगांव), भूपेन राय (अभयपुरी उत्तर), जावेद इस्लाम (मनकचर), पूर्णेंदु बानिका (अभयपुरी दक्षिण), ज्योतिष दास (गोलपाड़ा पूर्व), शेख शाह आलम (गोलपाड़ा पश्चिम), रंजित डेका (भबानीपुर), रबी-उल-हुसैन (चेंगा) और ज्योति प्रसाद दास (बोको)को टिकट दिया है।

इससे पहले एजीपी ने दो सूचियां जारी की थीं, जिनमें 14 उम्मीदवारों के नाम थे।

असम में तीन चरणों में-- 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को चुनाव होगा।

राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा ने एजीपी और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के साथ गठबंधन किया है।

एजीपी के वर्तमान में 13 विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!