लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव: दूसरे चरण में कुल 80.96 फीसदी मतदान हुआ

By भाषा | Updated: April 2, 2021 23:05 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो अप्रैल असम में 39 विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को संपन्न हुए दूसरे चरण के मतदान में 80.96 प्रतिशत वोट डाले गए जबकि पहले चरण में कुल 79.93 फीसदी मतदान हुआ था। निर्वाचन अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दूसरे चरण के मतदान के बाद बृहस्पतिवार शाम सात बजे 77.21 फीसदी मतदान होने की जानकारी दी गई थी। हालांकि, अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे चरण में कुल 80.96 फीसदी मतदान हुआ।

असम में दूसरे चरण में कुल 37,34,537 पुरुष मतदाताओं में से 81 फीसदी ने जबकि 36,09,959 महिला मतदाताओं में से 80.94 फीसदी ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

राज्य की मंगलदोई और कटिघोरा सीटों पर सर्वाधिक 85.71 फीसदी जबकि करीमगंज (उत्तर) सीट पर सबसे कम 73.89 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हो रहा है। छह अप्रैल को तीसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र