लाइव न्यूज़ :

असम चुनाव: शुरुआती चार घंटे में 25.88 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: March 27, 2021 13:50 IST

Open in App

गुवाहाटी, 27 मार्च असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों के लिए शनिवार सुबह शुरू हुए मतदान में सुबह 11 बजे तक 81.09 लाख मतदाताओं में से अनुमानित तौर पर 25.88 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य में पहले चरण के मतदान में कोविड-19 संबंधी नियमों के सख्ती से पालन पर जोर दिया जा रहा है।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक मतदान शांतिपूर्ण है और ईवीएम में गड़बड़ी की कुछ शिकायतें आयी हैं।

मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गई। मतदाता और निर्वाचन अधिकारी कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सुबह 11 बजे साहित्य सभा भवन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ में उनके गृह नगर का आदर्श मतदान केंद्र है।

उन्होंने वोट डालने के बाद कहा, “ भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगी फिर से जीतेंगे और असम की सत्ता में बरकरार रहेंगे। लोगों ने पिछले पांच साल में हमारे प्रदर्शन को देखा है।”

इसके बाद मुख्यमंत्री अपनी सीट मजुली के लिए रवाना हो गए जहां मतदान चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और मतदान के समय को कोविड प्रोटोकॉल की वजह से एक घंटे के लिए बढ़ा दिया गया।

इस चरण में मुख्यमंत्री सोनोवाल, विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्रनाथ गोस्वामी, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रिपुन बोरा समेत कई मंत्रियों और नेताओं की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा।

कई मतदान केंद्रों पर पहले मतदाता का स्वागत पौधा और ‘गमोसा’ (असम का पारपंरिक गम्छा) देकर दिया गया।

महिला अधिकारी 479 मतदान केंद्रों पर वशिष्ट रूप से मतदान कार्य संपन्न करा रही हैं।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 23 महिलाओं सहित कुल 264 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पहले चरण में सुरक्षा बलों की कुल 300 कंपनियों को तैनात किया गया है, जिसमें लोग ऊपरी असम और ब्रह्मपुत्र के उत्तरी तटीय 12 जिलों में 11,537 मतदान केंद्रों पर मतदान कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो