लाइव न्यूज़ :

असम के सोनितपुर में तेज भूकंप, पूर्वोत्तर के कई हिस्सों समेत उत्तर बंगाल में महसूस किए गए झटके

By विनीत कुमार | Updated: April 28, 2021 09:31 IST

Earthquake In Assam: असम के सोनितपुर में बुधवार सुबह तेज भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 रही। ये जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के सोनितपुर में सुबह 7.51 बजे महसूस किए गए भूकंप के तेज झटकेकुछ सेकेंड तक महसूस हुए ये झटके, पूर्वोत्तर और उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में भी असरभूकंप के बाद कई लोग अपने घरों से बाहर आ गए, कुछ घरों में दीवानों में दरार की भी खबरें

असम में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 7.51 बजे महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 रही। अधिकारियों के अनुसार भूकंप के इसके बाद दो और झटके महसूस किए गए। ये सुबह सात बजकर 58 मिनट और आठ बजकर एक मिनट पर आए।

ये भूकंप के झटके क्रमश: 4.3 और 4.4 तीव्रता के दर्ज किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी भूकंप का केंद्र असम का सोनितपुर है। ये झटके कई सेकेंड तक महसूस किए जाते रहे। इसका असर पूर्वोत्तर और उत्तर बंगाल के भी कुछ हिस्सों में महसूस किया गया। इसके बाद कई लोग अपने घरों से निकल आए। 

फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, घरों की दीवारों में दरार की कुछ तस्वीरें जरूर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 17 किलोमीटर नीचे था। 

भूकंप के ठीक बाद असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, असम में अभी-अभी भूकंप का तेज झटका महसूस हुआ। विस्तृत जानकारी का इंतजार कर रहा हूं।'

साथ ही हेमंत बिस्व सरमा ने एक टूटे बाउंड्री वॉल और किसी बिल्डिंग के अंदर दीवारों में आई दरार की तस्वीर भी ट्वीट की। मिली जानकारी के अनुसार सोनितपुर के जिला मुख्यालय तेजपुर, गुवाहाटी और कई अन्य स्थानों में कई इमारतों में दरारें आ गई। हताहतों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :भूकंपअसमहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू