लाइव न्यूज़ :

असम में तेज भूकंप के बाद जमीन से अचानक निकलने लगा पानी! हेमंत बिस्व शर्मा ने शेयर किया वीडियो, देखें

By विनीत कुमार | Updated: April 28, 2021 09:41 IST

Assam Earthquake: असम में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद प्रभावित क्षेत्रों के कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर आने लगे। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में बुधवार सुबह 10 मिनट में तीन बार आए भूकंप के तेज झटकेनेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार सोनितपुर जिले में था भूकंप का केंद्रअसम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने भी प्रभावित जगहों की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं

असम में बुधवार की सुबह लोगों के लिए अफरातफरी वाली है। सुबह 10 मिनट के अंदर भूकंप के तीन बड़े झटकों ने लोगों को सहमा दिया। भूकंप के झटके असम सहित कुछ अन्य पूर्वोत्तर राज्यों सहित बंगाल में भी महसूस किए गए।

भूकंप सुबह सात बजकर 51 मिनट पर सोनितपुर जिले में आया। इसके बाद सात बजकर 58 मिनट और आठ बजकर एक मिनट पर भूकंप के दो और झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके क्रमश: 4.3 और 4.4 तीव्रता के दर्ज किए गए। 

इस बीच असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि भूकंप का केंद्र सोनितपुर जिले का ढेकियाजुली रहा। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया और दावा किया कि ये भूकंप के केंद्र वाली जगह का वीडियो है।उन्होंने बताया कि वीडियो भूकंप के केंद्र वाले ढेकियाजुली के नारायणपुर में एक धान के खेत का है, जहां जमीन से पानी निकलने लगा। 

बता दें कि क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग घबराहट में अपने घरों तथा अन्य स्थानों से बाहर निकल आए थे। 

सोनितपुर के जिला मुख्यालय तेजपुर, गुवाहाटी और कई अन्य स्थानों में कई इमारतों में दरारें आ गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 17 किलोमीटर नीचे था। 

टॅग्स :असमभूकंपहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए