लाइव न्यूज़ :

असम में दोहरे बलात्कार-हत्या मामले के आरोपी ने किया भागने का प्रयास, पुलिस कार्रवाई में घायल

By भाषा | Updated: June 17, 2021 17:52 IST

Open in App

कोकराझार (असम), 17 जून असम में हाल ही में हुये दोहरे बलात्कार एवं हत्या मामले के प्रमुख आरोपियों में से एक, बृहस्पतिवार को कोकराझार जिले में भागने की कोशिश के दौरान पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भागने की कोशिश कर रहे आरोपी के हमले में एक कांस्टेबल भी घायल हो गया । उन्होंने बताया कि यह घटना उस वक्त हुयी जब पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर बेदलांगबारी के जंगलों में जा रहे थे, जहां उसकी निशानदेही पर दो मृतक किशोरियों में से एक का मोबाइल फोन बरामद किया जाना था ।

अधिकारी ने बताया, ''पुलिस आरोपी को लेकर मौके पर जा रही थी, जहां उसने एक किशोरी का मोबाइल फोन छिपाया था । तभी उसने अचानक वहां पड़ा 'दाओ' (लोहे का धारदार हथियार) उठा कर एक कांस्टेबल पर हमला कर दिया ।''

कोकराझार के पुलिस अधीक्षक प्रतीक थुबे ने संवाददाताओं को बताया, ''उसने हथकड़ी तोड़ने का प्रयास भी किया और भागने लगा । इस पर पुलिस ने आरोपी पर दो गोलियां चलायी जिससे वह घायल हो गया । पहले उसे कोकराझार के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे बरपेटा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया । कांस्टेबल की हालत खतरे से बाहर है जबकि आरोपी की स्थिति नाजुक है ।''

इस महीने की 12 तारीख को दो बहनों के शव जिले में स्थित उनके गांव के पास एक पेड़ से लटके मिले थे । दोनों की उम्र क्रमश: 14 एवं 16 साल थी ।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की और कहा था कि सरकार इन दोनों लड़कियों की मौत को हल्के में नहीं लेगी । उन्होंने मामले की गहन जांच के आदेश दिए। विशेष पुलिस महानिदेशक एल आर बिश्नोई ने विशेष जांच दल का गठन किया और सात लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें से तीन मुख्य संदिग्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे