असम: महिला सहकर्मी का बलात्कार करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:44 IST2021-06-24T22:44:19+5:302021-06-24T22:44:19+5:30

असम: महिला सहकर्मी का बलात्कार करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
डिब्रूगढ़ (असम), 24 जून असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक महिला सहकर्मी से कथित बलात्कार के लिए एक निजी अस्पताल के डॉक्टर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि बोरबोरी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई एक शिकायत में उसी अस्पताल में काम करने वाली एक महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है उसके सहकर्मी ने बुधवार रात नशे की हालत में उसका बलात्कार किया।
पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने बताया कि शुरूआती जांच के बाद एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।