लाइव न्यूज़ :

असम : चोरी के संदेह में तीन लड़कों की पिटाई करने के मामले में सीआरपीएफ जवानों पर मुकदमा

By भाषा | Updated: June 13, 2021 22:36 IST

Open in App

गोलाघाट (असम), 13 जून असम के गोलाघाट जिले में चोरी के शक में दो नाबालिगों सहित तीन लड़कों की कथित पिटाई के मामले में यहां स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर के जवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जवानों को तीनों सदिग्धों पर मोटर पम्प चोरी करने का संदेह था जो बाद में मिल गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तीन जून की है जब उरियामघाट स्थित 142 कैंप के सीआरपीएफ जवानों ने तीनों लड़कों को पानी का मोटर पम्प चोरी करने के संदेह में कथित तौर पर पकड़ लिया था। हालांकि बाद में वह मोटर पम्प मिल गया था।

उन्होंने बताया, ‘‘तीन लड़के बहुत गरीब परिवार से हैं और उन्हें पूरी रात कथित तौर पर पीटा गया और अगली सुबह हमें सौंपा गया। हम उन्हें जांच के लिए सुराथपुर सिविल अस्पताल ले गए और बाद में बिना प्रथमिकी दर्ज किए उन्हें जाने दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि तीनों पीड़ितों की पहचान जान गोगोई(15),पवित्र गोगोई (16) और मिंटू अहमद (18) के तौर पर की गई है। हालांकि, कुछ दिन बाद तीनों ने दर्द की शिकायत की और उनके माता-पिता उन्हें इलाज के लिए दोबारा अस्पताल ले गए।

अधिकारी ने बताया, ‘‘आठ जून को मिंटू अहमद की मां ने उरियामघाट पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें उसने कहा कि उसके बेटे और दो और अन्य लड़कों को सीआरपीएफ के जवानों ने बर्बरता से पीटा है। हमने प्राथमिकी दर्ज की ली है और जांच जारी है।’’

उन्होंने कहा कि संबंधित सीआरपीएफ जवानों को पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा गया था लेकिन अब तक उनमें से कोई उपस्थित नहीं हुआ है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस मामले को सीआरपीएफ के संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो