लाइव न्यूज़ :

असम गौ संरक्षण विधेयक भीड़ हिंसा को बढ़ावा देगा: कांग्रेस सांसद

By भाषा | Updated: July 15, 2021 00:29 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 जुलाई कांग्रेस के लोकसभा सदस्य अब्दुल खालिक ने बुधवार को आरोप लगाया कि असम की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार द्वारा लाया गया गौ सरंक्षण विधेयक भीड़ द्वारा होने वाली हिंसा की घटनाओं (मॉब लिंचिंग) को बढ़ावा देगा। साथ ही आरोप लगाया कि इस विधेयक के कारण राज्य में मवेशी सिंडिकेट को भी बढ़ावा मिलेगा।

खालिक ने यह भी दावा किया कि मवेशियों के वध, उपभोग और परिवहन को विनियमित करने के प्रस्ताव वाला यह विधेयक भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उस एजेंडे को आगे बढ़ाता है, जोकि यह सुनिश्चित करना चाहता है कि लगभग पूरे राज्य में कहीं भी बीफ की बिक्री नहीं हो।

अल्पसंख्यक बहुल बारपेटा सीट से सांसद खालिक ने गुवाहाटी में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, '' मवेशियों के परिवहन पर कई तरह के प्रतिबंध लगाना, एक नए परमिट राज को जन्म देगा, जिसके चलते असम में मवेशी सिंडिकेट को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं