लाइव न्यूज़ :

असम कांग्रेस ने 'राजनीतिक पर्यटक' संबंधी टिप्पणी पर नड्डा की आलोचना की

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:19 IST

Open in App

गुवाहाटी, 30 जून कांग्रेस की असम इकाई ने बुधवार को भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा के इस बयान को लेकर उनकी आलोचना की कि राज्य में विपक्षी दल राजनीतिक पर्यटक हैं। इसके साथ ही पार्टी ने कहा कि नड्डा जैसे वरिष्ठ नेता से ऐसी टिप्पणी की उम्मीद नहीं है।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने एक बयान में कहा कि पार्टी भाजपा के प्रति जवाबदेह नहीं है कि वह कोविड महामारी के दौरान क्या कर रही है। बोरा ने कहा कि नड्डा को याद रखना चाहिए कि भाजपा की स्थापना 1980 में हुयी थी जबकि कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुयी थी। उन्होंने कहा कि उस पार्टी को कैसे 'राजनीतिक पर्यटक' कहा जा सकता है जो 136 साल से अस्तित्व में है और जिसने अपने लोगों को ब्रिटिश सरकार से आजादी दिलाई और राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया।

नड्डा ने मंगलवार को भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राजनीतिक पर्यटक हैं जो केवल चुनाव के दौरान दिखाई देते हैं और वे महामारी की दूसरी लहर के दौरान पृथकवास में हैं।

बोरा ने कहा कि कांग्रेस असम में विधानसभा चुनाव हार गई, सिर्फ इसलिए कोई उसके खिलाफ इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, "क्या इसका यह मतलब है कि भाजपा जहां कहीं भी चुनाव हार गई- बंगाल, केरल और तमिलनाडु में - वहां वह 'राजनीतिक पर्यटक' बन गई है?"

उन्होंने सवाल किया कि जब 2017 और 2018 में असम बाढ़ से तबाह हुआ था, उस समय भाजपा के नेतागण कहां थे। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए कई बार असम आने की खातिर समय निकाल सकते थे तो उन्हें बाढ़ के दौरान राज्य के लोगों के पास आने का समय क्यों नहीं मिला?"

बोरा ने कहा कि राज्य के लोग जानते हैं कि मोदी नीत केंद्र सरकार की दोषपूर्ण कोविड नीति के कारण उन्हें पर्याप्त संख्या में टीके नहीं मिल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू