लाइव न्यूज़ :

असम कांग्रेस में हलचलः पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर 212 कार्यकर्ताओं को नोटिस, जानें मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 23, 2021 21:50 IST

Assam Congress: सबसे ज्यादा लखीमपुर जिले के 51 कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतिनसुकिया में 25 कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। कांग्रेस ने 29, एआईयूडीएफ ने 16, बीपीएफ ने 4 सीट जीती।असम गण परिषद ने नौ और यूपीपीएल ने 6 सीटे जीतीं।

गुवाहाटीः कांग्रेस ने असम में अपने 212 कार्यकर्ताओं को कुछ माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर बृहस्पतिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

इस चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशानात्मक कार्रवाई समिति के प्रमुख भरत चंद्र नारा ने कहा कि 15 जिला इकाइयों ने उन कार्यकर्ताओं की सूचियां सौंपी हैं जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

पार्टी ने इस मामले पर विचार के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है और 212 कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया है। नारा ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान दूसरे दलों के उम्मीदवारों की प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से मदद की। सबसे ज्यादा लखीमपुर जिले के 51 कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है।

इसके बाद प्रमुख रूप से करीमगंज में 29, धुबरी में 26 और तिनसुकिया में 25 कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 60 जबकि इसकी सहयोगी असम गण परिषद ने नौ और यूपीपीएल ने 6 सीटे जीतीं। वहीं कांग्रेस ने 29, एआईयूडीएफ ने 16, बीपीएफ ने 4 सीट जीती।

कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कई समितियों का गठन किया

कांग्रेस ने अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को चुनाव अभियान समिति और घोषणापत्र समिति समेत कई समितियों का गठन किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सोनिया गांधी ने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति, घोषणापत्र समिति, प्रचार समिति और चुनाव समन्वय समिति के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।

गोवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लुईजिन्हो फलेरियो की अध्यक्षता में चुनाव समन्वय समिति का गठन किया है। इस समिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिंदबरम भी शामिल हैं जो गोवा में चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी हैं। एलेक्सियो लॉरेंको की अगुवाई में चुनाव अभियान समिति, रमाकांत खलफ की अध्यक्षता में घोषणापत्र समिति और चंद्रकांत चोडानकर की अध्यक्षता में प्रचार समिति का गठन किया गया है।

टॅग्स :कांग्रेसअसमसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो