लाइव न्यूज़ :

असम : ‘ भड़काऊ’ टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस विधायक हिरासत में

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:22 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो अक्टूबर असम के दरांग जिले में हाल में अवैध कब्जा खाली कराए जाने का संदर्भ देते हुए कथित तौर ‘भड़काऊ’ टिप्पणी करने के आरोप में राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक शेरमन अली अहमद को शनिवार को हिरासत में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अहमद को दिसपुर स्थित विधायक क्वार्टर से हिरासत में लेकर पानबाजार पुलिस थाना पूछताछ के लिए लाया गया।

उन्होंने कहा,‘‘हमने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया है। उनकी गिरफ्तारी का कोई भी फैसला उचित समय पर लिया जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि ऑल असम स्टुडेंट्स यूनियन (आसू), भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सहित कई संगठनों ने विधायक के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी राज्य में उपचुनाव से पहले विधायक द्वारा की गई ‘सांप्रदायिक रूप से उत्तेजक’ टिप्पणी के लिए शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया और तीन दिन में उनसे जवाब तलब किया है।

अहमद ने भाजपा नीत सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ नेताओं के आरोपों कि दरांग जिले के सिपाझार में वर्ष 1983 के छह वर्षीय असम आंदोलन के दौरान भी कथित अतिक्रमणकारियों ने आठ लोगों की ‘हत्या’ की थी पर प्रतिक्रिया देते हुए कथित तौर पर ‘सांप्रदायिक’ टिप्णी की थी।

विधायक ने दावा किया था कि आंदोलन के दौरान जो आठ लोग मारे गए थे वे ‘‘ वे शहीद नहीं थे बल्कि हत्यारे’ थे और सिपाझार इलाके में अन्य के साथ अल्पसंख्यकों के संहार में शामिल थे। इसी इलाके में गोरुखुटी है।

विधायक पर आरोप है कि उन्होंने हत्याओं को न्यायोचित ठहराते हुए कथित तौर पर कहा था कि ये हत्याएं इलाके की मुस्लिम आबादी ने ‘आत्मरक्षा’ में किया था।

वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल असम गण परिषद ने डिब्रूगढ़, बारपेटा, मंगलदोई, धेमाजी, तेजपुर, विश्वनाथ, नलबाड़ी, बोगाईगांव, माजुली और मोरीगांव सहित कई इलाकों में प्रदर्शन किया और विधायक का पुतला फूंका।

गौरतलब है कि पिछले महीने दरांग जिले में अवैध कब्जा हटाने का अभियान पहले दिन शांतिपूर्ण रहा लेकिन दूसरे दिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस द्वारा चलाई गोली में 12 साल के लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि पुलिसकर्मियों सहित करीब 20 लोग घायल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए