असम के बाद मणिपुर में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल पूर्व अध्यक्ष गोविनदास कोंथूजाम
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2021 13:10 IST2021-08-01T13:06:13+5:302021-08-01T13:10:20+5:30
केंद्रीय प्रभारी संबित पात्रा और राज्यसभा सदस्य व पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में कोंथूजाम को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
नई दिल्लीः कांग्रेस की मणिपुर इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोविनदास कोंथूजाम ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह, राज्य के केंद्रीय प्रभारी संबित पात्रा और राज्यसभा सदस्य व पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में कोंथूजाम को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
अटकलों पर विराम लगाते हुए असम में कांग्रेस विधायक सुशांत बोरगोहेन ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। बोरगोहेन ने ''पार्टी के भीतर आंतरिक राजनीतिक माहौल में बदलाव'' को इस्तीफे की वजह करार दिया है। बोरगोहेन दो बार कांग्रेस के टिकट पर जीत चुके हैं। वह दो अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।
Delhi | Govindas Konthoujam, former Manipur Congress chief joins Bharatiya Janata Party, in the presence of Manipur CM N Biren Singh pic.twitter.com/U8tffLfc10
— ANI (@ANI) August 1, 2021
इस अवसर पर बलूनी ने कहा, ‘‘हम भाजपा परिवार में उनका स्वागत करते हैं।’’ पात्रा ने कहा कि कोंथूजाम न सिर्फ मणिपुर, बल्कि समूचे पूर्वोत्तर का एक जाना-माना चेहरा हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों पर मुहर है।’’
Next year state elections are due in Manipur, and I will work dedicatedly for Bharatiya Janata Party in those elections: Govindas Konthoujam, on joining BJP in Delhi pic.twitter.com/VMpZmKj1a5
— ANI (@ANI) August 1, 2021
मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के कामकाज से मणिपुर की जनता बहुत प्रभावित है तथा वह भाजपा से जुड़ना चाहती है। कोंथूजाम ने इस अवसर पर कहा, ‘‘पार्टी के लिए मैं पूरे मन से काम करूंगा और पार्टी का जो भी आदेश होगा, उसके अनुसार काम करूंगा।
अगले साल विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर सत्ता में वापसी के लिए दिल लगाकर काम करूंगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कोंथूजाम ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।