सोनिया और राहुल से मिले असम कांग्रेस के नेता

By भाषा | Updated: August 14, 2021 22:24 IST2021-08-14T22:24:44+5:302021-08-14T22:24:44+5:30

Assam Congress leaders meet Sonia and Rahul | सोनिया और राहुल से मिले असम कांग्रेस के नेता

सोनिया और राहुल से मिले असम कांग्रेस के नेता

नयी दिल्ली, 14 अगस्त कांग्रेस की असम इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेन बोरा और राज्य के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

इस मौके पर कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं से हालिया चुनावी हार के कारणों पर चर्चा की।

एक सूत्र ने बताया कि राहुल गांधी ने असम प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों को पुरजोर ढंग से उठाने का प्रयास करें ताकि अगली बार कांग्रेस की सरकार बने।

गत 24 जुलाई को भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही राणा गोस्वामी, कामख्या डे पुरकायस्थ और जाकिर हुसैन सिदकर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। कुछ महीने पहले हुए असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश संगठन में यह बदलाव किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Assam Congress leaders meet Sonia and Rahul

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे