लाइव न्यूज़ :

असम: कांग्रेस ने सरकार से कोविड-19 मृतकों की सही संख्या बताने की मांग की

By भाषा | Updated: November 27, 2021 17:23 IST

Open in App

गुवाहाटी, 27 नवंबर असम में विपक्षी दल कांग्रेस ने हिमंत बिस्व सरमा सरकार से राज्य में कोविड-19 से हुईं मौतों की अद्यतन की हुई तथा सही संख्या बताने की मांग की।

पार्टी ने कोविड-19 से जान गंवाने वालों के परिजनों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम (एनडीएमए) के दिशा-निर्देशों के अनुसार चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को शुक्रवार को लिखे पत्र में, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया ने तत्काल प्रभाव से कोविड ​​​​-19 मृत्यु पंजी को संशोधित करने का अनुरोध किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि महामारी के दौरान सरकार की लापरवाही और अक्षमता से कई लोगों की जान चली गई।

सैकिया ने सरकार पर मृतकों का वास्तविक आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा, ''हम एक प्रामाणिक कोविड-19 मृत्यु रजिस्टर बनाने के लिए एक विस्तृत सर्वेक्षण की मांग करते हैं ताकि बाहर रखे गए सभी लोगों को उचित मुआवजा मिल सके।''

उन्होंने केंद्र सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोविड ​​​​-19 से जान गंवाने वालों के परिवारों को एनडीएमए के तहत मुआवजे के रूप में 4-4 लाख रुपये का भुगतान किया जाए, क्योंकि केंद्र ने इस अधिनियम के तहत महामारी को आपदा के रूप में अधिसूचित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए