लाइव न्यूज़ :

असम कांग्रेस ने बिजली क्षेत्र में गुजरात मॉडल अपनाने के कदम की आलोचना की

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:10 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 जून असम में विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि बिजली क्षेत्र में गुजरात मॉडल अपनाना राज्य द्वारा संचालित कंपनियों को पूरी तरह बर्बाद कर देगा और लोगों को निजीकरण की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

असम कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ''गुजरात मॉडल पुराना पड़ चुका है और पूरी तरह खामियों से भरा है।''

बोरा ने कहा, ''असम सरकार अब उस राज्य की ओर देख रही है। गुजरात और असम पूरी तरह से अलग हैं क्योंकि हमारे यहां कोई बड़ा उद्योग नहीं है। गुजरात में बिजली कंपनियों में सरकार की बहुत कम हिस्सेदारी है जबकि असम सरकार बिजली वितरण कंपनियों पर स्वामित्व रखती है।''

राज्यसभा सदस्य बोरा ने कहा कि गुजरात मॉडल असम में बिजली कंपनियों को ''पूरी तरह बर्बाद'' कर देगा और जनता को भी निजीकरण का दंश झेलना पड़ेगा।

असम में बिजली क्षेत्र को सरकार द्वारा नियंत्रित तीन कंपनियों असम पावर जनरेशन कॉर्प लिमिटेड (एपीजीसीएल), असम इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड कॉर्प लिमिटेड (एईजीसीएल) और असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल) में विभाजित किया गया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा था कि असम सरकार तीनों बिजली कंपनियों को लाभदायक उद्यमों में बदलने के लिए अपने अत्याधुनिक तकनीकी हस्तक्षेप के साथ-साथ बिजली क्षेत्र में गुजरात मॉडल को अपनाने की कोशिश करेगी।

बोरा ने पूछा, ''सरमा पिछले पांच वर्षों से वित्त मंत्री थे और वह हर साल बजट पेश करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे