लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री ने अवैध रूप से कब्जा किए क्षेत्रों का दौरा किया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 20:16 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात जून असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ने सोमवार को दर्रांग जिले के सिपाझार में गोरखुटि का दौरा किया और उन क्षेत्रों का निरीक्षण किया जिस पर अवैध रूप से बसे लोगों ने कब्जा कर लिया था। गोरखुटि पहुंचने के बाद सरमा एक नाव में बैठकर ढोलपुर शिव मंदिर गए जो एक पहाड़ी पर स्थित है।

एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार, उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रबंधन समिति के लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “शिव मंदिर की 180 बीघा जमीन में से कुल 120 बीघे पर अवैध रूप से बसे लोगों ने कब्जा कर लिया था और इस भूमि को पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा मुक्त करा लिया गया है।”

संवाददाताओं से बात करते हुए सरमा ने पुलिस तथा जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और अतिक्रमण करने वाले बाकी लोगों से आह्वान किया कि वे खुद जमीन छोड़ कर चले जाएं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक शिव मंदिर को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए सारे कदम उठाए जाएंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रबंधन समिति को आश्वासन दिया कि मंदिर के चारों तरफ दीवार बनाई जाएगी, मणिकूट स्थापित किया जाएगा और एक अतिथि गृह का निर्माण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos