लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति कोविंद, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी और कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की और राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।

असम के मुख्यमंत्री के तौर पर 10 मई को पदभार संभालने के बाद राष्ट्रपति के साथ सरमा की यह पहली बैठक थी। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के साथ यह शिष्टाचार बैठक थी। आधिकारिक बयान के अनुसार सरमा ने ईरानी के साथ वस्त्र, महिला और बाल विकास के मुद्दों पर चर्चा की। ईरानी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री भी हैं।

सरमा ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए निर्भया फंड के तहत आपात समर्थन प्रतिक्रिया तंत्र समेत अन्य परियोजनाओं पर विचार कर रही है। वहीं असम में वस्त्र सेक्टर के विकास के आग्रह पर ईरानी ने कहा कि असम में वस्त्र योजनाओं को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कोयला मंत्री के साथ बैठक में सरमा ने राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू