लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 21:28 IST

Open in App

गुवाहाटी, 10 सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कृषि विभाग को रिक्त पदों को भरने के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ बनाने और विभाग के कामकाज को बढ़ाने के लिए नए पद सृजित करने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान में यहां यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने विभाग के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में संपत्ति का रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए 15 दिनों के भीतर एक 'स्थायी संपत्ति पोर्टल' बनाने के लिए भी कहा।

कृषि, बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण विभागों द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए, सरमा ने कहा कि राज्य कृषि प्रधान है, लिहाजा कृषि को अर्थव्यवस्था का प्राथमिक चालक होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के साथ ही अधिकारियों की देय पदोन्नति के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए।

बयान में कहा गया है कि भर्ती के उद्देश्य से एक विशेष प्रकोष्ठ गठित करने का निर्देश दिया गया है।

सरमा ने विभाग के कामकाज को बढ़ाने के लिए कार्यपालक अभियंताओं के आवश्यक पद सृजित करने को भी कहा।

उन्होंने 15 दिनों के भीतर 'स्थायी संपत्ति पोर्टल' बनाते हुए विभाग के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में संपत्ति का रिकॉर्ड रखने के लिए एक संपत्ति रजिस्टर बनाए रखने के भी निर्देश दिए, जिसे हर साल अद्यतन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया