असम के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को परियोजनाओं की प्रगति के बारे में बताया
By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:49 IST2021-08-31T19:49:59+5:302021-08-31T19:49:59+5:30

असम के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को परियोजनाओं की प्रगति के बारे में बताया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने प्रदेश में क्रियान्वित की जा रहीं केंद्र और राज्य की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराने के लिए मंगलवार को यहां राज्यपाल जगदीश मुखी से भेंट की। एक सरकारी बयान के अनुसार, राजभवन में इस भेंट के दौरान सरमा ने मुखी को उन परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी, जिन्हें राज्य के विकास की रफ्तार एवं लोगों के कल्याण के लिए लागू किया जा रहा है। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य की वर्तमान स्थिति के बारे में भी बताया। इस बैठक के दौरान मुख्य सचिव जिष्णु बरूआ भी मौजूद थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।