लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को उनकी मांगों को पूरा करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 22:06 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन नवंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों को राज्य के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवारत चिकित्सकों की समय आधारित पदोन्नति को लागू करने और चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार यहां असम मेडिकल सर्विस एसोसिएशन (एएमएसए) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार समय पर पदोन्नति, वेतन-समानता, चिकित्सा भत्ता, रिक्तियों को भरना जैसी उनकी मांगों को तत्काल पूरा करने के लिए कदम उठायेगी।

एएमएसए ने चिकित्सकों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों की पदोन्नति और सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों को पूरा करने की मांग करते हुए एक नवंबर से तीन दिवसीय बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) बहिष्कार कार्यक्रम शुरू किया था।

सरमा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग गोयल को चिकित्सकों की पदोन्नति और वेतन में असमानता पर काम करने का निर्देश दिया ताकि जल्द ही फैसला लिया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा