लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री ने 4036 एनडीएफबी सदस्यों के पुनर्वास कार्यक्रम को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:40 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को4036 एनडीएफबी सदस्यों के पुनर्वास कार्यक्रम को बोडोलैंड प्रांतीय क्षेत्र (बीटीआर) समझौते के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा के दौरान मंजूरी दे दी जिस पर 160 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

एनडीएफबी कार्यकर्ताओं के पुनर्वास कार्यक्रम की परिकल्पना बोडोलैंड प्रांतीय परिषद (बीटीसी) द्वारा राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान की मदद से तैयार की जाएगी जिसमें असम पुलिस की विशेष शाखा के महानिरीक्षक हिरेन नाथ शर्मा समन्वय करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के 4036 सदस्यों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिये बीटीआर के विभिन्न हिस्सों में कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एनडीएफबी उन चार सशस्त्र अलगाववादी समूहों में से एक है जिसने इस साल जनवरी में बोडो शांति समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए अपने हथियार डाल दिये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा