लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री ने विपक्षी विधायकों से भाजपा में शामिल होने की अपील की

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:57 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 जून कांग्रेस के चार बार के विधायक रूपज्योति कुर्मी के भाजपा में शामिल होने की घोषणा करने के एक दिन बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने शनिवार को सभी विपक्षी विधायकों से सत्तारूढ़ दल में शामिल होने की अपील की।

सरमा ने यह अपील कुर्मी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में की। कुर्मी कांग्रेस के एक मात्र चाय आदिवासी समुदाय के विधायक हैं, जिन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी छोड़ने के साथ असम विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया है। ऊपरी असम के मरियानी विधानसभा सीट से विधायक कुर्मी ने घोषणा की है कि वह सोमवार को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ वे अगले पांच साल तक विपक्ष में क्या करेंगे? मैं उनसे कहूंगा कि वे हमारे साथ आएं। हम जाति, समुदाय और धर्म से इतर लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं, मैं उनसे (विपक्षी सदस्यों) अपील करता हूं कि वे जनता के लिए हमसे जुड़ें और मिलकर काम करें।’’

गौरतलब है कि शुक्रवार को पार्टी छोड़ने के साथ ही कुर्मी ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि संगठन ‘बहुत कमजोर’ हो गया है क्योंकि नेता जमीनी कार्यकर्ताओं की आवाज नहीं सुनते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं