लाइव न्यूज़ :

भाजपा नीत गठबंधन की जीत के लिए असम के मुख्यमंत्री ने लोगों को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:26 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन मई असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विधानसभा चुनावों में भाजपा नीत गठबंधन को स्पष्ट जनादेश देने के लिए समाज के सभी तबके के लोगों को धन्यवाद दिया है।

बराक और ब्रह्मपुत्र घाटी तथा राज्य के अन्य हिस्से के लोगों का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री ने सोमवार को बयान जारी करते हुए कहा कि चार प्रमुख क्षेत्रों में उनके अच्छे काम के कारण लोगों ने उनमें विश्वास जताया।

बयान में कहा गया है कि ये प्रमुख क्षेत्र हैं -- ‘‘भाजपा नीत सरकार द्वारा राज्य के हर हिस्से में कराए गए विकास कार्य, भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ाई, शांति एवं सौहार्द को मजबूत करने की पहल और असम के लोगों की पहचान एवं अस्मिता की रक्षा करना।’’

भगवा दल ने 126 सदस्यीय राज्य विधानसभा में अकेले 60 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि इसके सहयोगी दलों असम गण परिषद् ने नौ सीटों पर और यूनाईटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटों पर जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे