लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल माजुली से जीते

By भाषा | Updated: May 2, 2021 22:39 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो मई असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने माजुली विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार राजीव लोचन पेगू को 43,192 मतों से हराया।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार सोनोवाल ने दूसरी बार अपनी सीट बरकरार रखते हुए 71,436 वोट (67.53 फीसदी) हासिल किए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 28,244 वोट (26.7 फीसदी) मिले।

सोनोवाल के अलावा इस सीट से पांच उम्मीदवार मैदान में थे।

मुख्यमंत्री ने रविवार को दिन में कहा था कि रुझानों के अनुसार भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में बना रहेगा।

सोनोवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जनता ने हमें आशीर्वाद दिया। अब यह सुनिश्चित हो गया है कि भाजपा की सरकार बनेगी और हम अपने सहयोगियों एजीपी और यूपीपीएल के साथ वापसी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि रुझान बहुत उत्साहजनक हैं और भाजपा अपना लक्ष्य हासिल कर लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब