लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली

By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:09 IST

Open in App

गुवाहाटी, आठ अप्रैल असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बृहस्पतिवार को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में कोविड​​-19 टीके की पहली खुराक ली।

अपनी पहली खुराक लेने के बाद, मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि राज्य के सभी पात्र लोगों को टीका लगवाना चाहिए क्योंकि यह महामारी को हराने में मदद करेगा।

उन्होंने सभी से कोविड-19 सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘जीएमसीएच में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली। टीके सुरक्षित हैं और हमें इस महामारी को हराने में मदद करेंगे। मैं राज्य के सभी पात्र व्यक्तियों से टीका लगवाने और सुरक्षा सावधानियों को बरतते रहने का आग्रह करता हूं।’’

बाद में अपने कैबिनेट सहयोगी डॉ हिमंत बिस्व सरमा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत दास के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, सोनोवाल ने दावा किया कि पिछले एक साल में कोविड-19 के खिलाफ एकजुट और निरंतर लड़ाई के कारण, असम वायरस को और फैलने से रोक सका है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "इस वर्ष भी लोगों को राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए लागू किए गए उपायों का पालन करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे