लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: May 6, 2021 22:39 IST

Open in App

गुवाहाटी, छह मई असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बृहस्पतिवार को राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों से कदम उठाने को कहा ताकि जरूरी सामानों और दवाओं की कीमतों में वृद्धि ना हो।

सोनोवाल ने कोरोना वायरस के मामलों और मौत की संख्या में बढ़ोतरी के बाद प्रशासन द्वारा उठाए जाने वाले कदमों को लेकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हिमंता बिस्व सरमा से भी बात की।

उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलों में कोविड-19 को लेकर उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की समीक्षा की और जरूरी सामान और दवाओं की कीमतों को नियंत्रित रखने का निर्देश दिया।

सोनोवाल ने उपायुक्तों से नियमित आधार पर अस्पतालों का दौरा करने और सरकार द्वारा आपूर्ति की जा रही दवाओं की उपलब्धता की निगरानी करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए