लाइव न्यूज़ :

करगिल युद्ध के शहीदों को अमस के मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: July 26, 2021 17:52 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 जलाई अमस के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने करगिल युद्ध में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी । सोमवार को पूरा देश करगिल विजय दिवस मना रहा है।

सरमा ने आज दिन में एक तालाब के किनारे बने युद्ध स्मारक पर जा कर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किये और इस मौके पर वहां आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।

सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘उन समारोहों में शामिल होना सौभाग्य की बात है जो जम्मू और कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों को सुरक्षित करने और फिर से हासिल करने के लिए हमारे सशस्त्र बलों के पराक्रमी वीरता और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक हैं। हम अपने जवानों के साथ खड़े रहने और उनके कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस समारोह में कैप्टन जिंटू गोगोई के माता पिता भी मौजूद थे । गोलाघाट जिले के रहने वाले गोगोई करगिल युद्ध में शहीद हो गये थे ।

मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘‘22 साल पहले आज के दिन भारतीय सैनिकों ने देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी नापाक मंशा को, किसी भी कीमत और बार बार हराने का कड़ा संदेश दिया था । करगिल विजय दिवस के मौके पर मैं सैनिकों की बहादुरी को दिल से सलाम करता हूं । जय हिंद ।’’

ऑपरेशन विजय में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में हर साल 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए