लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ओएनजीसी के अपहृत कर्मचारी को रिहा कराने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: April 21, 2021 20:19 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 अप्रैल असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उल्फा (आई) के संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के तीन कर्मचारियों का अपहरण करने की बुधवार को निंदा की और मुख्य सचिव तथा डीजीपी को निर्देश दिया कि उन्हें बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाएं।

सोनोवाल ने सिलसिलेवार ट्वीट कर ओएनजीसी के कर्मचारी मोहिनी मोहन गोगोई, अलकेश सैकिया और ऋतुल सैकिया की शिवसागर जिले से अपहरण की निंदा की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मुख्य सचिव जिष्णु बरूआ और असम पुलिस के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत से कहा है कि उनकी रिहाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।’’

सोनोवाल ने बताया कि विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं और अपहरण की जांच की निगरानी कर रहे हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि बुधवार की सुबह उसके तीन कर्मचारियों का असम-नगालैंड की सीमा के पास लकवा तेल क्षेत्र से ‘‘अज्ञात सशस्त्र बदमाशों’’ ने अपहरण कर लिया।

शिवसागर जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अपहरण में उल्फा (आई) के संदिग्ध उग्रवादियों का हाथ है और वे नगालैंड होते हुए फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि अभी तक फिरौती या किसी अन्य चीज की मांग नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह