असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने संघ प्रमुख भागवत से मुलाकात की
By भाषा | Updated: June 12, 2021 00:20 IST2021-06-12T00:20:58+5:302021-06-12T00:20:58+5:30

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने संघ प्रमुख भागवत से मुलाकात की
नागपुर, 11 जून असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से यहां संगठन के मुख्यालय में मुलाकात की।
सरमा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने के बाद भागवत का आशीर्वाद लेने आए थे। एक महीने पहले असम का मुख्यमंत्री बनने के बाद सरमा का आरएसएस मुख्यालय का यह पहला दौरा था। सरमा आरएसएस मुख्यालय में एक घंटे से ज्यादा समय तक रहे।
बाद में मीडिया से बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके परिवार का भागवत के साथ पुराना संबंध है। सरमा ने कहा कि यह निजी भेंट थी और राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।