लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर पलटवार, भोपाल गैस कांड, बोफोर्स, कोयला और 2G घोटाला याद दिलाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 21, 2024 11:07 IST

Open in App
ठळक मुद्देअसम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर पलटवारअसम के मुख्यमंत्री ने राहुल के एक्स पोस्ट पर जवाब दिया हैभोपाल गैस कांड, बोफोर्स, कोयला और 2G घोटाला याद दिलाया

नई दिल्ली:  'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के असम में प्रवेश करने के बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए उन्हें सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कहा था। राहुल ने शिवसागर जिले में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत में सबसे भ्रष्ट सरकार असम में है। जोरहाट शहर में भी राहुल ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि नकी संतान, वह खुद और उनकी पत्नी--सभी किसी ना किसी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

अब हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। असम के मुख्यमंत्री ने राहुल के एक्स पोस्ट पर जवाब दिया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा, "आप भ्रष्टाचार के मामले में ज़मानत पर बाहर हैं। भोपाल गैस कांड के मुख्य आरोपी - वारेन एंडरसन के देश से फ़रार होने में आपके परिवार का हाथ था। बोफ़ोर्स घोटाले के मुख्य आरोपी के पलायन के पीछे, आपके परिवार का ही हाथ था। 2G घोटाला और कोयला घोटाला आप ही के परिवार के संरक्षण में हुआ था। इन घोटालों में जो पैसे चोरी की गई थी वह असम की GDP से 5 गुना अधिक हैं। हैरानी की बात यह है कि आप भ्रष्टाचार में लिप्त होकर दूसरे को भ्रष्ट कहने की साहस रखते हैं। असम की जनता ने आपकी इस “न्याय यात्रा” करारा जवाब दिया । मैं आपकी निराशा को समझ सकता हूँ।"

बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में पहुंची।  राहुल गांधी ने भाजपा पर जाति, पंथ और धर्म के नाम पर देश को विभाजित करने का आरोप लगाया। दोईमुख के निवासियों के साथ बातचीत करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को धर्म और भाषा के नाम पर आपस में लड़ने के लिए उकसाती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कुछ उद्योगपतियों के हित के लिए काम करती है, न कि उन लोगों के हित के लिए जो बेहद परेशानियों का सामना कर रहे हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस लोगों को एकजुट करने और उनकी बेहतरी के लिए काम करती है।

यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि 6,713 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का उद्देश्य ‘‘पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों की पीड़ा को उठाना है। 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माराहुल गांधीकांग्रेसBJPअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी