लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, कई नेताओं की किस्मत तय करेगा 27 मार्च का चुनाव

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:53 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 मार्च असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिये पहले चरण में शनिवार को 47 सीटों पर हो रहे चुनाव असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्रनाथ गोस्वामी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा और कई मंत्रियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

इनमें से अधिकतर सीटों पर सत्ताधारी भाजपा-अगप गठबंधन, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन और नवगठित असम जातीय परिषद (एजेपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है।

राज्य में तीन चरणों में 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को चुनाव होने हैं।

कुल मिलाकर इन चुनावों में 23 महिलाओं समेत 264 उम्मीदवार मैदान में हैं।

अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे खत्म होगा। मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है जिससे कोविड-19 संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था कायम करने के लिए केंद्रीय बल राज्य पुलिस की मदद करेंगे। उन्होंने हालांकि इनकी संख्या नहीं बताई। अधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों के लिये पर्याप्त सुरक्षा बल होंगे।

उन्होंने कहा कि गश्त बढ़ा दी गई है और सभी संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी बरती जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि ऊपरी असम और ब्रह्मपुत्र के उत्तरी किनारे के 12 जिलों में स्थित इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान व सुरक्षा कर्मियों का अपने तैनाती स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संबंधी नियमों के सख्ती से अनुपालन के उद्देश्य से बनाए गए 1917 सहायक मतदान केंद्रों समेत कुल 11537 मतदान केंद्रों पर करीब 81.09 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

अधिकारी ने बताया कि 479 मतदान केंद्रों की पूरी कमान महिला कर्मियों के जिम्मे होगी।

सत्ताधारी भाजपा 39 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी सहयोगी अगप ने 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। दो सीटों पर दोनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

विपक्षी महागठबंधन सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहा है और कांग्रेस ने 43 सीटों पर जबकि एआईयूडीएफ, सीपीआई (एमएल-एल), राजद और आंचलिक गण मोर्चा (निर्दलीय के तौर पर) ने एक-एक सीट पर उम्मीदवार खड़ा किया है।

नवगठित एजेपी प्रथम चरण में 41 सीटों पर खड़ी है जबकि 78 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां