लाइव न्यूज़ :

असम के सीईओ ने राज्य सरकार को पोलिंग एजेंटों को रात के कर्फ्यू से छूट देने को कहा

By भाषा | Updated: April 27, 2021 21:23 IST

Open in App

गुवाहाटी, 27 अप्रैल असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नितिन खाड़े ने मंगलवार को राज्य सरकार से कहा कि कोविड-19 मामलों में वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए 1 मई तक लागू रात के कर्फ्यू से स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंटों को छूट दी जाए। यह जानकारी निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश असम विधानसभा चुनावों की मतगणना होने तक एजेंटों को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की अनुमति देते हैं। मतगणना दो मई को होगी।

संयुक्त सीईओ एल. सहरिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह चुनावी प्रक्रिया का एक हिस्सा है। इसलिए सीईओ ने इस मुद्दे को राज्य सरकार के उचित प्राधिकारी के साथ उठाया है। हमें उम्मीद है कि राज्य सरकार पोलिंग एजेंटों को रात के कर्फ्यू से छूट देगी।’’

असम सरकार ने कोविड​​-19 मामलों में बढ़ोतरी को नियंत्रित करने के अपने प्रयासों के तहत मंगलवार को 1 मई तक राज्य भर में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया है।

इसमें कुछ को छूट दी गई है जिसमें ज्यादातर आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं से संबंधित हैं। रात के कर्फ्यू के दौरान व्यक्तियों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

विपक्षी कांग्रेस ने मंगलवार को सीईओ को पत्र लिखा और उनसे आग्रह किया कि वे चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, उनके पोलिंग एजेंटों और स्ट्रांग रूप के बाहर तैनात राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को रात के कर्फ्यू से छूट दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?