लाइव न्यूज़ :

असम मंत्रिमंडल ने पुलिसकर्मियों को एक माह का अनिवार्य अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया

By भाषा | Updated: June 30, 2021 21:22 IST

Open in App

गुवाहाटी, 30 जून असम मंत्रिमंडल ने कांस्टेबल से लेकर उप निरीक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मियों को हर साल अपने घर जाने के लिये एक महीने का अनिवार्य अवकाश प्रदान करने का बुधवार को निर्णय लिया।

सरकार के प्रवक्ता तथा जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने पत्रकारों को बताया कि मंत्रिमंडल ने ऐसे पुलिसकर्मियों को जोकि पुलिस क्वार्टरों में परिवारों के साथ रह रहे हैं उन्हें 10 दिन की वार्षिक छुट्टी प्रदान करने को भी मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिये गए।

हजारिका ने कहा कि कैबिनेट ने निर्णय किया है कि असम पुलिस की सभी सशस्त्र बटालियन में कांस्टेबल से लेकर उप-निरीक्षक स्तर तक के कर्मचारियों को उनके घर जाने के लिए हर साल एक महीने की अनिवार्य छुट्टी दी जाएगी।

हजारिका ने कहा कि मंत्रिमंडल ने वस्तुओं के परिवहन के लिए उचित दर दुकानों और सहकारी समितियों के कमीशन को 100.10 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 143 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

राज्य में कम से कम 860 सहकारी समितियों को गोदामों और अन्य सेवाओं के उपयोग के लिए प्रति वर्ष पांच लाख रुपये की एक निश्चित राशि प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि एफसीआई के गोदामों से माल ले जाने के लिए परिवहन अनुबंध और अन्य सुविधाएं सहकारी समितियों को दी जाएंगी।

मंत्रिपरिषद ने विधायक पदमा हजारिका को कैबिनेट का दर्जा प्रदान करने को भी मंजूरी दी है ताकि वह भूमि उपयोग को लेकर बनी समिति के अध्यक्ष के तौर पर अपने कार्य का निर्वहन कर सके। यह समिति सिपाझार के गोरुखयुति में 77000 बीघा जमीन के कषि कार्य में उपयोग को लेकर बनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो