लाइव न्यूज़ :

असम उपचुनाव: पांच निर्वाचन क्षेत्रों में 73.77 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: October 31, 2021 18:46 IST

Open in App

गुवाहाटी, 31 दिसंबर असम के पांच विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुए उपचुनाव में लगभग आठ लाख (73.77 प्रतिशत) योग्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। भारत निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

राज्य सरकार के प्रवक्ता की ओर से रविवार को साझा किये गए निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में अपने मताधिकार का अधिक इस्तेमाल किया। पांच निर्वाचन क्षेत्रों में किसी ट्रांसजेंडर ने मतदान नहीं किया। पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से 10 हजार से कुछ ज्यादा है लेकिन मत प्रतिशत के हिसाब से 73.38 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया जबकि 73.17 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

थोवरा निर्वाचन क्षेत्र में 77.56 प्रतिशत मतदान हुआ जो कि सर्वाधिक है। गोसाईगांव में 77.20 प्रतिशत और भवानीपुर में 76.84 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इन सीटों पर हुए उपचुनाव के लिये मतगणना दो नवंबर को की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू