लाइव न्यूज़ :

असम ने राजग के विकास एजेंडे को दिया आशीर्वाद: मोदी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार जताया और इसका श्रेय गठबंधन के विकास के एजेंडे और जनकल्यााकारी नीतियों को दिया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘असम की जनता ने फिर से राजग के विकास के एजेंडे और लोक कल्याणकारी इतिहास को आशीर्वाद दिया है। इसके लिए मैं राज्य की जनता को धन्यवाद देता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने इस जीत के लिए राजग कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की जमकर सराहना की।

असम विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग को 126 विधानसभा सीटों में से 77 सीटों पर बढ़त मिली है और वह लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन ‘महाजोत’ 45 सीटों पर आगे है।

भाजपा 58 सीटों पर आगे चल रही थी जबकि उसकी सहयोगी – असम गण परिषद 11 सीटों पर और युनाइटेड पीपुल्स पार्टी-लिबरल आठ विधानसभा सीटों पर आगे है।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में विभिन्न राज्यों में उपचुनावों में भाजपा की जीत के लिए राज्य के लोगों को बधाई दी।

कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड में विधानसभा के उपचुनाव के नतीजे भी आज सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल