लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गये

By भाषा | Updated: March 11, 2021 18:29 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 मार्च असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों के लिए 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि 27 मार्च को पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 284 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाये गये है।

सत्तारूढ़ भाजपा से जिन प्रमुख उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए है, उनमें मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (माजुली), विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी (जोरहाट), मंत्री रंजीत दत्ता (बेहाली) और संजय किशन (तिनसुकिया) शामिल हैं।

राजग गठबंधन के सहयोगी एजीपी मंत्री अतुल बोरा (बोकाखाट) और केशव महंत (कलियाबोर) के नामांकन पत्र भी वैध पाए गए।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा (गोहपुर), कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया (नाजिरा) और कांग्रेस सचिव भूपेन बोरा (बिहपुरिया) के भी नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं।

पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख नौ मार्च थी और नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को हुई। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 12 मार्च है।

असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। दूसरे चरण में 39 सीटों के लिए एक अप्रैल और तीसरे चरण में 40 सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे