लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा चुनाव: भाजपा, सहयोगी दलों ने 86 सीटों पर समझौते को दिया अंतिम रूप

By भाषा | Updated: March 5, 2021 00:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी आगामी असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के बीच 86 सीटों पर तालमेल हो गया। इन सीटों में से अधिकांश पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है।

असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं। राज्य में तीन चरणों में मतदान होने हैं।

असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रंजीत दास ने अगप और यूपीपीएल के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई एक बैठक के बाद कहा, ‘‘भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने सीटों के तालमेल को अंतिम रूप दे दिया है। कौन सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, मैं इसका खुलासा नहीं कर रहा हूं क्योंकि हमारे सहयोगियों को अपने कुछ आंतरिक मामलों को सुलझाना है। ’’

दास ने कहा कि भाजपा जल्द ही पहले दो चरणों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी। उन्होंने हालांकि कहा कि पार्टी ने अभी 12 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय नहीं किया है और उन्हें फिलहाल लंबित रखा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या सर्वानंद सोनोवाल ही भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जहां सत्ता में होती है वहां अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं करती।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां हम सत्ता में नहीं होते हैं वहां पार्टी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करती है।’’

उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए आज भाजपा मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि सीटों के तालमेल के मुताबिक भाजपा 92 सीटों पर, अगप 26 जबकि यूपीपीएल आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 60 सीटों पर जीत मिली थी जबकि अगप को 14 सीटों पर जीत मिली थी। यूपीपीएल भाजपा के साथ गठबंधन का हाल ही में हिस्सा बनी है। फिलहाल विधानसभा में उसका एक भी सदस्य नहीं है।

पिछले चुनाव में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने भाजपा और अगप के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उसने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार चुनाव में बीपीएफ ने कांग्रेस और एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन किया है।

असम में 27 मार्च से छह अप्रैल के बीच तीन चरणों में मतदान संपन्न होगा। पहले चरण के तहत राज्य की 47 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत 39 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल और तीसरे व अंतिम चरण के तहत 40 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को मतदान संपन्न होगा। नामांकन की आखिरी तारीख नौ मार्च है।

पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होना हैं उनमें माजुली और बोकाखाट विधानसभा सीटें प्रमुख हैं। सोनोवाल माजुली से जबकि अगप के बोरा बोकाखाट से विधायक हैं।

इस बार असम में भाजपा को अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है। वहां उसका सामना कांग्रेस और एआईयूडीएफ के गठबंधन से है। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में 10 सालों के कांग्रेस शासन का अंत करते हुए पहली बार पूर्वोत्तर के किसी राज्य में सत्ता हासिल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता