लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा चुनाव: एआईयूडीएफ ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

By भाषा | Updated: March 8, 2021 00:56 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात मार्च असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत महागठबंधन के प्रमुख घटक दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने रविवार रात 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और कहा कि उसने अपने 13 मौजूदा विधायकों में से सात को फिर से टिकट दिया है।

एआईयूडीएफ महागठबंधन का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस, बीपीएफ, माकपा, भाकपा, भाकपा-माले और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं।

ढींग विधानसभा सीट से विधायक अमीन-उल-इस्लाम को एक बार फिर टिकट दिया गया है। एआईयूडीएफ ने जिन 16 सीटों पर उम्मीदवार के नामों का ऐलान किया है, उनमें से केवल ढींग में 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होगा।

पार्टी अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल के भाई सिराजुद्दीन अजमल को जमुनामुख सीट से टिकट दिया गया है। उन्हें बदरुद्दीन के बेटे तथा मौजूदा विधायक अब्दुल रहीम अजमल की जगह उम्मीदवार बनाया गया है।

राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है