Assembly elections 2026: कांग्रेस से भाजपा में आए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से उतारा?, बेटे ने कांग्रेस टिकट वापस किया?, बीजेपी ने 88 प्रत्याशी की घोषणा की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 19, 2026 13:19 IST2026-03-19T12:35:00+5:302026-03-19T13:19:52+5:30

assam Assembly elections 2026: असम में 9 अप्रैल, 2026 को मतदान होगा। वोटों की मतगणना 4 मई, 2026 को होगी।

assam Assembly elections 2026 Congress-turned-BJP Pradyut Bordoloi fielded from Dispur Son returns Congress ticket BJP announces 88 candidates | Assembly elections 2026: कांग्रेस से भाजपा में आए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से उतारा?, बेटे ने कांग्रेस टिकट वापस किया?, बीजेपी ने 88 प्रत्याशी की घोषणा की

assam Assembly elections 2026

Highlightsassam Assembly elections 2026: भाजपा के 88 उम्मीदवारों की सूची में मंत्री अजंता नियोग सहित 6 महिलाएं हैं।assam Assembly elections 2026: कांग्रेस टिकट से पहले तीन कार्यकाल इसी सीट पर जीते थे। assam Assembly elections 2026: राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष समेत अन्य लोग मौजूद थे।

नई दिल्लीः असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी 2026 विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। असम में पार्टी के प्रमुख नेता और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जलुकबारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री जलुकबारी विधानसभा सीट को बरकरार रखना चाहते हैं, जिसे उन्होंने 2001 से लगातार जीता है। कांग्रेस टिकट से पहले तीन कार्यकाल इसी सीट पर जीते थे। असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के 88 उम्मीदवारों की सूची में मंत्री अजंता नियोग सहित 6 महिलाएं हैं। असम में 9 अप्रैल, 2026 को मतदान होगा। वोटों की मतगणना 4 मई, 2026 को होगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी, जिसमें जलुकबारी सीट से मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का नाम भी शामिल है। पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व नेता प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। बोरदोलोई बुधवार को शर्मा और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

पूरी सूची यहां देखें-

गोलकगंज-अश्विनी राय सरकार

धुबरी - उत्तम प्रसाद बिरसिंग-जरुआ - माधवी दास

गोलपारा पश्चिम (एसटी) - पबित्रा राभा

दुधनाई (एसटी) - टंकेश्वर राभा

अभयपुरी - भूपेन रॉय

बिजनी - अरुप कुमार डे

भवानीपुर-सोरभोग-रंजीत कुमार दास

मांडिया - बादल चंद्र अर्ज्य।

कांग्रेस से भाजपा में आए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से उतारा है। प्रद्युत बोरदोलोई के पुत्र प्रतीक बोरदोलोई ने कांग्रेस टिकट वापस कर दिया है। मार्घेरिटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतीक बोरदोलोई ने अपने पिता प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने के बाद अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेजा है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक आयोजित की, जिसमें असम और पुडुचेरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा और अंतिम रूप दिया गया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Web Title: assam Assembly elections 2026 Congress-turned-BJP Pradyut Bordoloi fielded from Dispur Son returns Congress ticket BJP announces 88 candidates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे