Assam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 19, 2026 13:57 IST2026-03-19T13:55:59+5:302026-03-19T13:57:09+5:30

Assam Assembly Elections 2026: कांग्रेस के पूर्व नेता प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। बोरदोलोई बुधवार को शर्मा और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Assam Assembly Elections 2026 bjp 18 Sitting MLAs Dropped cabinet minister Nandita Gorlosa Siddhartha Bhattacharyya Dr Numal Momin out existing leaders | Assam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

file photo

Highlightsचुनावों के लिए नए चेहरों और मौजूदा नेताओं के मिश्रण पर भरोसा कर रही है।बाहर होने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष सिद्धार्थ भट्टाचार्य और उपाध्यक्ष डॉ. नुमल मोमिन शामिल हैं।

नई दिल्लीः कई दिनों की अटकलों के बाद भाजपा ने गुरुवार को 9 अप्रैल को होने वाले असम विधानसभा चुनावों के लिए 88 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें 18 मौजूदा विधायकों और कुछ प्रमुख नेताओं को बेटिकट कर दिया गया है। यह कदम पार्टी के भीतर एक बड़े फेरबदल का संकेत देता है। सूची से गायब प्रमुख नामों में कैबिनेट मंत्री नंदिता गोरलोसा, भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष सिद्धार्थ भट्टाचार्य और उपाध्यक्ष डॉ. नुमल मोमिन शामिल हैं। बाहर होने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। पार्टी आगामी चुनावों के लिए नए चेहरों और मौजूदा नेताओं के मिश्रण पर भरोसा कर रही है।

Assam Assembly Elections 2026: जलुकबारी सीट से मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का नाम भी शामिल

एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले प्रद्युत बोरदोलोई को मौजूदा विधायक अतुल बोरा की जगह दिसपुर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी का टिकट दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी, जिसमें जलुकबारी सीट से मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का नाम भी शामिल है।

Assam Assembly Elections 2026: बारचला से गणेश लिम्बु और बिहपुरिया से अमिया कुमार भुइयां

कई अन्य मौजूदा विधायकों को भी इस बार टिकट नहीं दिया गया है। इनमें बिश्वनाथ से प्रमोद बोरठाकुर, पलाशबाड़ी से हेमंगा ठाकुरिया, दीफू से बिद्या सिंग एंगलेंग, हावड़ाघाट से दार सिंग रोंगहांग, बैथालांगसो से रूपसिंग टेरोन, होजाई से रामकृष्ण घोष, बेहाली से दिगंता घाटोवाल, सिलचर से दिपन्यायन चक्रवर्ती, बिजनी से अजय कुमार रे, बारचला से गणेश लिम्बु और बिहपुरिया से अमिया कुमार भुइयां शामिल हैं।

Assam Assembly Elections 2026: बीरसिंग जरुआ से माधवी दास और चमारिया से ज्योतिष्ना कलिता

नई सूची राजनीतिक क्षेत्र में अधिक महिलाओं को लाने के प्रयास को भी दर्शाती है। वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री अजंता नियोग के अलावा, भाजपा ने मंगलदोई से नीलिमा देवी, दीफू से निसो तेरांगपी, हाफलोंग से रूपाली लंगथासा, बीरसिंग जरुआ से माधवी दास और चमारिया से ज्योतिष्ना कलिता सहित कई नई महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

Assam Assembly Elections 2026: 126 सीटों में से भाजपा 88 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

असम विधानसभा की 126 सीटों में से भाजपा अपने गठबंधन समझौते के तहत 88 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने 26 सीटें अपने सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) के लिए और 15 सीटें बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के लिए आरक्षित रखी हैं।

Web Title: Assam Assembly Elections 2026 bjp 18 Sitting MLAs Dropped cabinet minister Nandita Gorlosa Siddhartha Bhattacharyya Dr Numal Momin out existing leaders

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे